whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27208061
Loading...


जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने बढ़ती जनसंख्या पर जताई चिंता

location_on गढ़वा access_time 04-Mar-21, 04:26 PM visibility 655
Share



जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने बढ़ती जनसंख्या पर जताई चिंता


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की बैठक आज स्थानीय चिरौंजिया पंचायत भवन में किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण मुरारी एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश संयोजिका सुचित्रा सिंह, मनिष गुप्ता, अभिषेक तिवारी, प्रदीप गुप्ता मौजूद थे। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण मुरारी ने कहा कि देश के लिए बढ़ती आबादी एक गंभीर एवं चिंता का विषय है। बढ़ती जनसंख्या से कैसे खाद्यान्न एवं अन्य सभी चीज के लिए संकट होते जा रहा है, इस पर लोगों को सोचने की आवश्यकता है। भारत की तुलना चीन से करते हुए उन्होंने कहा कि किस प्रकार से चीन की अब जनसंख्या नियंत्रण पा लिया है और उनकी जनसंख्या वृद्धि की दर भारत से कम है। विशिष्ठ अतिथि प्रदेश संयोजिका सुचित्रा सिंह ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या देश के लिए विस्फोटक के रूप में साबित होगी।
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जिस प्रकार से विगत 7 वर्षों से जन जागरूकता का अभियान को लेकर देशभर में संघर्ष करता रहा है और अब यह भारत सरकार से अपील करती है कि टू चाइल्ड पॉलिसी को जनता के हित में भारत सरकार कानून के रूप में लेकर आए। जबकि अभिषेक तिवारी ने बताया कि क्योंकि हमारी धरती सीमित है और जनसंख्या हमारी तेजी से बढ़ रही है ना जमीन बचेंगे ना खेत खलियान फिर केवल मानव ही मानव दिखेंगे। अत: जनसंख्या नियंत्रण कानून सरकार को जल्द से जल्द ला कर देश को जनसंख्या विस्फोट से बचाने का प्रयास करना चाहिए। मनीष गुप्ता ने कहा जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की जिला टीम को लेकर विस्तार करने के बाद, शहरवासियों से इस जनसंख्या अभियान से अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का सहयोग करने का अपील की।
कार्यक्रम में दिनेश मेहता, सोनु गुप्ता, लव मेहता, मुन्ना पासवान, रमेश मधु, छठन ठाकुर, सदामा पासवान, कमलेश गुप्ता, दिलीप मेहता, विक्की पासवान, सच्चिदानंद मेहता नीरज गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play