गढ़वा : रंका थाना के कंचनपुर टोला बेलवा दामर में ट्रैक्टर के पलटने से चालक सहित मजदूर की मौत हो गई।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रंका थाना के कंचनपुर गांव टोला बेलवा दामर के सुशील भुइयां तथा मनोज भुंइया ट्रैक्टर चलाता था और एक मजदूरी का काम करता था। आज उसी काम से ट्रैक्टर को लेकर लोडिंग करने गया हुआ था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया, जिसमें उक्त युवक की मौत हो गई।
रंका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गढ़वा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घर वालों ने बताया कि दोनों का शादी भी तय हो गया था, कुछ दिन बाद उन लोग का शादी होने वाला था।