भंडरिया : अंचल कार्यालय में नये अंचलाधिकारी मदन मोहंती ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। वर्तमान के अंचलाधिकारी विपिन कुमार भारती के द्वारा उन्हें पदभार सौंपा गया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत अंचल कर्मियों के द्वारा एक सादे समारोह का आयोजन कर उन्हें उपहार स्वरूप गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत अंचलाधिकारी मदन मोहन ने उपस्थित कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा कहा कि हम सभी लोगों को एक परिवार की तरह कार्य करना है जिससे यहां के लोगों को किसी कार्य में किसी तरह का कोई परेशानी ना उठाना पड़े।
पूर्व अंचलाधिकारी विपिन कुमार भारती ने कहा कि या अंचल दूरदराज के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से जुड़ा हुआ है आप सबों से मेरा आग्रह रहेगा याप उस दूरदराज के सुदूरवर्ती क्षेत्र से आए लोगों का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पहले करें क्योंकि सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोग 40 से 45 किलोमीटर की दूरी तय कर बड़ी आशा के साथ अंचल कार्यालय आते हैं कि आज मेरा कार्य हो जाएगा स्थानीय लोगों का कार्य 1 दिन बाद भी किया जा सकता है क्योंकि स्थानीय लोगों का प्रतिदिन अंचल व प्रखंड कार्यालय आना जाना लगा रहता है।
कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सीओ मदन मोहंती के द्वारा अंचल कर्मियों के साथ औपचारिक बैठक किया गया तथा कई तरह के दिशानिर्देश उपस्थित कर्मियों को दी गई।
मौके पर सीआई संतोष कुमार यादव राजस्व कर्मचारी पवन कुमार पंचायत सचिव सुरेंद्र ठाकुर, प्रवीण दुबे कनीय अभियंता संजय पंडित, अनोद उरांव प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सोनू कुमार प्रखंड समन्वयक पंकज विश्वकर्मा जितेंद्र कुमार मोतीलाल आदि उपस्थित थे।