गढ़वा : गढ़वा पलामू जिले के पांडू थाना अंतर्गत सिलदिली गांव में फूड पाईजनिंग से आठ लोग बीमार हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फूड पाईजनिंग से बीमार होने वालों में विनोद राम की पत्नी संगीता देवी, बेटी अंशू कुमारी, संजू कुमारी, बेटा राहुल कुमार और उसके रिश्तेदार राजा रामख् जगदीश राम, गोल्डेन कुमारी शामिल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि घर में खाना बन रहा था। उसी दौरान खाना में कुछ जहरीला पदार्थ पड़ गया। किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। खाना खाने के बाद सभी लोग बीमार पड़ गए। उसके बाद स्थानीय लोगों ने उक्त सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।