गढ़वा : शहर के दीपवां मोहल्ला निवासी चर्चित चमारू मिस्त्री के घर में संपति को लेकर चल रहा विवाद रूकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को उक्त विवाद को लेकर हुई मारपीट में विजय विश्वकर्मा का पुत्र सत्येन्द्र विश्वकर्मा घायल हो गए। गंभीर स्थिति में परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि काफी दिनों से घर में विजय विश्वकर्मा और उनकी बहनों के बीच संपति को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को विजय की मां का अंतिम संस्कार हो रहा था। घर के सभी लोग घाट पर गए हुए थे सत्येन्द्र घर पर अकेला था। उसी दौरान सत्येन्द्र की फुआ- फुफा और दादा सहित अन्य लोग मिलकर मारपीट करने लगे। उसमें सत्येन्द्र बुरी तरह से घायल हो गया है।
उक्त मामले में स्थानीय थाने में दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।

उक्त मामले में तीन लोग ओम शंकर विश्वकर्मा धर्मेंद्र विश्वकर्मा एवं देवेंद्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर गढ़वा पुलिस ने जेल भेज दिया है।