बंशीधर नगर : झारखण्ड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव द्वारा पेश किये गए बजट पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओ ने मिली जुली प्रतिक्रिया व्यक्त किया है।
भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्वमंत्री रामचन्द्र केशरी ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि बजट में गरीब, किसान, मजदूरों के लिए कुछ नही है। भ्रष्टाचार नियंत्रण के लिए कोई योजना नही है। बजट में प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का कोई प्रावधान नही किया गया है।
कांग्रेस के प्रखण्ड अध्यक्ष ईश्वरी चौधरी ने कहा कि बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। यह बजट संतुलित है।
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य निर्मल पासवान ने कहा कि बजट पूर्णतः संतुलित है।
झारखण्ड में पहली बार हेमन्त सरकार ने सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बजट बनाया है। जिसमे किसानों के लिए ऋण माफी, छात्राओं को मुफ्त तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने, ग्रामीण आवास योजना में 50 हजार रुपये की वृद्धि करना, 300यूनिट बिजली की खपत पर 100 यूनिट बिजली सहित बजट में कई प्रावधान है।
आम आदमी पार्टी के पलामू प्रभारी मंटू पांडेय ने कहा कि बजट किसानों व मजदूरों के हित मे है।अगर बजट धरातल पर आया तो निश्चित रूप से सभी वर्गों को राहत मिलेगा।
भाकपा जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला ने कहा कि बजट में कोई नया कर नही लगाया गया है और न पुराने कर में वृद्धि की गई है। बजट में किसान व मजदूरों पर फोकस किया गया है।उन्होंने कहा कि बजट यदि सही तरीके से धरातल पर उतरा तो लोगो को राहत मिलेगी।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास स्वदेशी ने कहा कि बजट में गरीब, किसानों का ख्याल नही रखा गया है। बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने, रोजगार के अवसर बढ़ाने पर कोई योजना नही है।इस बजट से गरीब, किसान, मजदूर, छात्र व युवाओं को राहत मिलनेवाला नही है।