गढ़वा : थाना के चिरौंजिया में युवती ने एक सप्ताह में दो बार जहर खाई। परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार गढ़वा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिरौंजिया गांव में धीरज विश्वकर्मा के 18 वर्षीय पुत्री दुर्गा कुमारी सोमवार को भी जहर खाई थी। उस दिन भी सदर अस्पताल में लाया गया था इलाज के बाद उन्हें पुनः वापस घर भेज दिया गया था, लेकिन आज पुनः बुधवार को उसने जहर खा लिया।
उसकी मां ने बताया कि दुर्गावती का दिमागी हालत ठीक नहीं है। वह हमेशा आत्महत्या करने का प्रयास करती रहती है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।