धुरकी : रक्सी गांव स्थित शिव मंदिर परिसर मे हिंदू धर्म के व्यक्तियों ने मुखिया सत्यनारायण बैठा की अध्यक्षता मे बैठक संपन्न किया। बैठक मे मुख्य रूप से शिव मंदिर निर्माण करने और मंदिर परिसर मे मेला का सफल संचालन व मंदिर निर्माण के लिए समिति का गठन किया गया।
जिसमे अध्यक्ष पद हेतू मुन्ना कुमार भारती का सर्वसम्मति से चयन किया गया, वहीं संरक्षक के लिए मुखिया सत्यनारायण बैठा, सचिव साहेब राम, उपसचिव कृष्णा बैठा, प्रबंधक जगदीश राम, उपाध्यक्ष शिवलोचन प्रजापति कोषाध्यक्ष राजू प्रजापति को बनाया गया। वहीं समिति गठन के बाद अध्यक्ष मुन्ना कुमार भारती व अन्य ने कहा की भव्य मंदिर निर्माण और सफल मेले का संचालन ही हम सभी समिति के जिम्मेवार व्यक्तियों का उद्देश्य है।
उन्होंने कहा की इस पुनित कार्य मे सभी धर्म प्रेमियों को बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। वहीं धन संग्रह मे सभी को तन मन से समर्पण करना चाहिए। इसके अलावे महामंत्री पद के लिए अरून प्रजापति व समिति मे मंजेश कुमार को मंच संचालक बनाया गया है।
वहीं समिति मे सक्रिय सदस्य आशिष कुमार भारती, अनुप कुमार, पवन कुमार, धर्मजीत, त्रिवेणी कुमार, प्रदीप साकेत, नरकुल भुइयाॅ, सुदय यादव, अमृत पासवान, मोतीलाल भुइयाॅ, राजकिशोर अंबानी, भगवान दास, संतोष कुमार भारती, रामपृत राम, भगत मिठु राम बनाये गये।