बड़गड़ : कुल्ही ओपी परिसर में बुधवार को सीआरपीएफ 172 बटालियन द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों के बीच कूल 296 कंबल का नि:शुल्क वितरण किया गया।
इस मौके पर सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी जेपी सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। सीआरपीएफ के कमांडेंट आषीश कुमार झा के निर्देश पर जिन गांवों के गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया, उनमें कुल्ही सहित हेसातु, सरुअत, संगाली, मदगडी़ च, बरकोल खुर्द आदि गांव के नाम शामिल हैं।
इस मौके पर जेपी सिंह ने कहा कि इस तरह का आयोजन सीआरपीएफ द्वारा प्रखण्ड क्षेत्र में किया जाता रहा है। हमारी मंशा यही है कि हमारे व ग्रामीणों के बीच कोई दुरी न हो।
सीआरपीएफ ग्रामीणों के सुख दुःख का सहभागी है। किसी भी समस्या पर आमजन उनसे मिल सकते हैं। उसे दुर करने का प्रयास किया जायेगा।
इस मौके पर उपरोक्त लोगों के अलावे सहायक कमांडेंट अजीत कुमार राम, संतोष सहगल, सीपी पटेल सहित काफी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।