बंशीधर नगर : मशहूर फोटोग्राफर सैकत चटर्जी ने बुधवार को बाबा बंशीधर मंदिर व राजा पहाड़ी शिव मंदिर में पूजा अर्चना किया।पूजा अर्चना के बाद भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास स्वदेशी व विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ ने सैकत चटर्जी, राज प्रतीक पाल व सिकेन्द्र कुमार को बाबा बंशीधर की तस्वीर भेंट किया।
उन्होंने बताया कि वे अनुमण्डल के डाक्यूमेंट्री फिल्म जो स्थानीय विधायक भानुप्रताप शाही के सौजन्य से बनवाया जा रहा है, इसी सिलसिले में वे यहाँ आये है। उन्होंने बताया कि इसमें अनुमण्डल पदाधिकारी का भी सहयोग है। यह डाक्यूमेंट्री फिल्म मासूम आर्ट ग्रुप के बैनर तले बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां फिल्म निर्माण को लेकर अपार संभावनाएं है।
उन्होंने बताया कि शीघ्र ही बंशीधर अनुमण्डल के विभिन्न जगहों पर शूटिंग किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही विधायक श्री शाही की मदद से इस क्षेत्र में मासूम आर्ट ग्रुप द्वारा एक शॉर्ट फिल्म व कुछ गीत की शूटिंग किया जायेगा।