धुरकी : प्रखंड क्षेत्र के अंबाखोरया पंचायत सचिवालय स्थित उच्च विद्यालय परिसर मे पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत समाजिक सुरक्षा अंतर्गत पेंशन एवं परिवार हित लाभ हेतू शिविर का किया गया आयोजन। इस शिविर मे मुख्य रूप से बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा स्वयं प्रखंड व अंचल के सभी कर्मियो के साथ मौजूद थे और बारी-बारी से सभी योग्य और जरूरतमंद वृद्ध महिला व पुरूष का आवेदन प्राप्त कर रहे थे।
शिविर मे मौजूद पेंशन सहायक ताहिर हुसैन ने बताया की 237 आवेदन प्राप्त किया गया जिसमे ऑन द स्पोट 41 जरूरतमंदो को बीडीओ ने पेंशन का लाभ लेने हेतू स्वीकृति दिया है। बीडीओ ने बताया की उपायुक्त के निर्देश पर गत एक मार्च को धुरकी प्रखंड कार्यालय परिसर मे भी शिविर आयोजित हुई थी जिसमे 324 आवेदन प्राप्त किया गया था, और 88 योग्य लाभुको का शिविर मे स्वीकृति प्रदान की गई थी।
बीडीओ ने कहा की शिविर मे अगर किसी कारणवश कोइ भी जरूरतमंद व्यक्ति पेंशन का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं अथवा छुट गए हैं तो वैसे व्यक्ति किसी भी दिन प्रखंड कार्यालय मे आवश्यक दास्तावेज सलंग्न कर आवेदन पेंशन सहायक के पास जमा करा सकते हैं। वहीं बीडीओ ने यह भी कहा की सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाएं और गरीब बेसहारा के लिए पारिवारीक लाभ की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए वह हमेशा तत्पर रहते हैं।
इस दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी अंबुज जायसवाल, मुखिया सुखबीर सिंह, विधायक प्रतिनिधी रामप्रवेश गुप्ता, राजस्व कर्मचारी शशिकांत विश्वकर्मा, विकास सिंह, पंचायत सेवक अजय कुमार, छवी सिंह, नरेंद्र प्रसाद व शिवनाथ सिंह, नागेंद्र यादव के अलावा अन्य मौजूद थे।