गढ़वा : शहर के चिनिया मोड़ ग्रामीण बैंक से सुपर स्प्लेंडर बाईक चोरी हो गई।
घटना के संबंध में भुक्तभोगी रंका थाना क्षेत्र के बिश्रामपुर के नूर आलम अंसारी ने बताया कि अपना हीरो स्प्लेंडर बाइक चिनिया मोड़ ग्रामीण बैंक के नीचे खड़ा कर बैंक में आधार कार्ड सुधारने गया था। जब काम करने के बाद वापस नीचे आया तो देखा कि मेरा बाइक गायब है। अगल बगल दुकानदारों से पूछताछ किया तो किसी ने कुछ नहीं बताया। तब आकर हमने गढ़वा थाना में आवेदन के माध्यम से सूचना दिया है। गढ़वा थाना को सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।