भवनाथपुर : भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय भवनाथपुर में किसान मोर्चा के मनोनित मंडल अध्यक्ष ब्रजेश चौबे की उपस्थिति एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय किसान मोर्चा के गठन हेतु बैठक बुलाई गई, जिसमें पार्टी के जुझारू एवं निष्ठावान किसान कार्यकर्ताओं के बीच से नामों के चयन एवं कर रायशुमारी के साथ गठन किया गया, जिसमें ब्रजेश चौबे को अध्यक्ष, प्रदीप यादव एवं अत्येन्द्र सिंह को उपाध्यक्ष, अशोक गुप्ता एवं हलकन यादव को महामंत्री, राधाकृष्ण राम एवं रमेश साह को मंडल मंत्री, वीरेंद्र गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा सुदामा साह को मिडिया प्रभारी बनाया गया।
वहीं कार्यसमिति के सदस्य के रूप में राजकुमार ठाकुर, मनोज यादव, विजय साह, उदय ठाकुर, मदन साह, बेचू साह, रामाशंकर पाठक, रामगुलाम साह, विजयमल पाल, रामकैलाश यादव, अंबिका भुइयां, सुरेश प्रजापति, नवल सिंह, सरिता चौधरी, बृजेंद्र कुमार यादव एवं भदई भुइँया को चयन किया गया।
बैठक में विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह, भानु गुप्ता, विपिन चौबे, जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह, निरंजन पाठक, सूर्यदेव रावत, चंद्रदेव रावत, अजित चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।