गढ़वा : लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ग्रीन के द्वारा पूर्व अध्यक्ष लायन रविंद्र जायसवाल के द्वारा फूड फॉर हंगर जरुरत मंद को भोजन का आयोजन हनुमान मंदिर रंका मोड़ खिचड़ी का वितरण किया गया।
सचिव लायन विनय कश्यप ने बतया की हमारे क्लब के द्वारा लगातार 23 वें सप्ताह ये कार्यक्रम किया जा रहा है। जोकि सदस्यों के और उनके परिवार जनों के जन्मदिन और सालगिरह, पुण्यतिथि पर किया जा रहा है और आगे भी निरन्तर किया जायेगा।
रीजन चेयरमैन लायन अमित कश्यप ने बताया कि इस कार्यक्रम के शुरुवात होने से बहुत सारे क्लब इस तरह के प्रोग्राम कर रहे है जिससे जरुरत मंदो को भोजन प्राप्त हो रहा है, कार्यक्रम मे अध्यक्ष हर्ष अग्रवाल, प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन जयशंकर ब्रेजियर आदि उपस्थित थे।