मेराल : मेराल प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय हासनदाग में सोमवार को प्रधानाध्यापक राजनाथ दुबे को सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिस का संचालन पारा शिक्षक शैलेंद्र चौबे कर रहे थे।विदाई सम्मान समारोह का शुरुआत प्रभार प्रधानाध्यापक पंकज तिवारी ने फूल माला एवं बुके देकर कर किया। इसके बाद विद्यालय के छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर समारोह में समा बांधने का काम किया।
इस अवसर पर विदाई समारोह को संबोधित करते हुए प्रभार प्रधानाध्यापक पंकज तिवारी ने कहा की जिनके लिए विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है, वह हम सबके बीच सच्चे मार्गदर्शक के रुप में रहे। और उन्होंने इस विद्यालय में 4 साल का सेवा कार्यकाल से हम सभी छात्र छात्रा एवं शिक्षकों के दिल में जो स्थान बनाया इसे भुलाया नहीं जा सकता।
इनके कुशल नेतृत्व कर्मठता के कारण ही जिले में विद्यालय का नाम रोशन हुआ। उन्होंने श्री दुबे के स्वस्थ जीवन की कामना किया।
स्थानीय मुखिया दुखन चौधरी ने भी कहा कि सेवानिवृत्त एक सरकारी प्रक्रिया है। इसके तहत सरकारी सेवा में रहने वाले लोग एक दिन सेवानिवृत्त होते ही हैं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद सामाजिक दायित्व बढ़ जाता है। साथ ही उन्होंने श्री दुबे को दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना किया।
सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राजनाथ दुबे ने नम्रता पूर्वक कहा कि इस विद्यालय में 4 साल कब गुजर गए पता ही नहीं चला। विद्यालय के सभी शिक्षक एवं स्कूल के बच्चों अभिभावक से गहरी लगाव का जिक्र करते हुए भावुक हो गए।
विदाई सह सम्मान समारोह में विद्यालय के सरकारी व पारा शिक्षक एवं दूसरे विद्यालय से आए हुए प्रधानाध्यापक सहित ने भी श्री दुबे के कार्यकाल पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में बच्चे अभिभावक एवं शिक्षक सहित सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक श्री दुबे को शॉल बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षक सहित स्कूल के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।