बंशीधर नगर : 11 माह 13 दिन बाद स्थानीय प्लस टू हाई स्कूल मैं शिक्षण कार्य प्रारंभ हो गया। विद्यालय खुलने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे लेकिन कोविड-19 को लेकर दिए गए शारीरिक दूरी व मास्क लगाने के निर्देशों का उन पर कोई असर नहीं देखा गया। अधिकांश शिक्षक वाह छात्र-छात्राएं बिना मास्क के ही मिले। इन्हें देखने से ऐसा लग रहा था कि कोविड-19 समाप्त हो गया हो। कुछ शिक्षक व छात्र छात्राओं के पास मास्क तो था जो उनके पॉकेट में था।