गढ़वा : झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन गढ़वा शाखा के गृह रक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर आज गढ़वा समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया।
धरना का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष अजय तिवारी ने कहा कि झारखंड राज्य में गृह रक्षकों की स्थिति दयनीय है। हम सभी को जिले के जगह पर काम लिया जाता है, लेकिन इसका कोई लेखा-जोखा नहीं है। हम सभी का हालत बहुत ही बदहाल है। गृह रक्षकों को बिहार राज्य की तर्ज पर ही झारखंड में सुविधा दिया जाए हम सभी को कर्मचारी पेंशन योजना से जोड़ा जाए तथा कर्मचारी विशेष स्वागत बीमा योजना एवं राज्य सरकार के सभी विभागों में आवश्यकता अनुसार सेवा लिया जाए। धरना के पश्चात गृह रक्षकों ने गढ़वा उपायुक्त को मांग पत्र भी सौंपा।
इस मौके पर अश्विनी मिश्रा बिंदेश्वर मेहता, द्वारिका दुबे, अजीत दुबे,राजेश्वर सिंह, ब्रजेश यादव सहित अन्य गृह रक्षक थे।