गढ़वा : केतार थाना क्षेत्र के खेरवा गांव निवासी रामदेव पासवान व उसका पुत्र कृष्णा पासवान मारपीट की घटना में घायल हो गया है। दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना के संबंध में घायल रामदेव पासवान ने बताया कि गांव के ही शंकर पासवान के द्वारा जबरजस्ती मेरे भूमि पर कब्जा जमाया जा रहा था। जब रामदेव पासवान ने उसका विरोध किया तो शंकर पासवान, शिवपूजन पासवान, बिफन पासवान सहित परिवार के लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर दोनों को घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को उठाकर तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना में दोनों घायलों के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है।
चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।