बंशीधर नगर: भवनाथपुर मुख्य मार्ग के कचहरी के निकट शनिवार की दोपहर हुए मोटरसाइकिल के आमने सामने की टक्कर में मोटरसाइकिल में महिला सवार गिरकर घायल हो गई। घायल को उठाकर स्थानीय लोगों की मदद से ठेला के द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति को खतरे से बाहर बताया। घायल थाना क्षेत्र के कोइंदी गाव निवासी सलमा बीबी बताई जा रही है।