गढ़वा : कराटे संघ की ओर से सोमवार को सहिजना मुहल्ले में संघ की बैठक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। इस मौके पर कराटे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया।
इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार ने कहा कि बगैर अस्त्र और शस्त्र के आत्मरक्षा के लिए महिलाओं के लिए कराटे का खेल सबसे कारगर है। उन्होंने कहा कि इस खेल में भाग लेने वाले लोग बिना अस्त्र और शस्त्र के अपनी सुरक्षा कर सकते हैं। इस खेल को बढ़ावा देने के लिए हम सभी लोगों को स्कूल स्तर पर इसे शुरू करने की आवश्यकता है।
संघ के संरक्षक सुबोध कुमार वर्मा ने कहा कि कराटे एक कला है, इस खेल से युवाओं को जोड़ने की जरूरत है ताकि आज का युवा इसका लाभ उठा सकें।
अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि कराटे का प्रशिक्षण केंद्र सहिजना मोहल्ले में ही संचालित होता है। मनोज संसाई के नेतृत्व में छोटे बच्चे से लेकर युवा के साथ-साथ लड़की लोग ही भाग ले रही है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को कराटे खेल को अपनाने की बात कही।
प्रशिक्षक मनोज संसाई ने कहा कि कि सभी अभिभावकों को आज के वर्तमान परिवेश को देखते हुए सभी लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए कराटे का प्रशिक्षण अवश्य दिलाएं, ताकि आपकी बहन और बच्ची अपनी आत्मरक्षा खुद कर सके। संघ के कोषाध्यक्ष शेखर कुमार सिन्हा ने अपने संगठन और खेल में जिले की स्थिति क्या रही है, इसके बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
इस मौके पर सुधीर चौबे, गुड्डू तिवारी सहित कई लोग उपस्थित थे।