गढ़वा : पलामू जिला के उंटारी थाना क्षेत्र के करकट्टा गांव निवासी छोटू कुमार 18 वर्ष कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि कुछ बात को लेकर घर में विवाद उत्पन्न हुआ था। उसकी बात से उग्र होकर छोटू कुमार ने कीटनाशक दवा खा लिया। घटना के बाद परिजनों के द्वारा तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।