गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के जाटा गांव निवासी अलियार विश्वकर्मा का 35 वर्षीय पुत्र अशोक विश्वकर्मा की मौत 33000 बिजली के चपेट में आने से हो गयी। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने स्ट्रेचर पर शव को लेकर सदर अस्पताल के सामने गढ़वा- बंशीधर मार्ग को 3 बजे से जाम कर दिया। जिसमें 20 मिनट तक सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी।
जाम लगने की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह व अंचलाधिकारी गढ़वा प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दल बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचकर लोगों को परिवारिक लाभ के तहत तत्काल दस हजार नगद वह मिलने वाली योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। जिसके बाद जाम को समाप्त किया गया। उन्होंने लोगों को समझाया कि उनकी जो भी समस्या है।
उसे दूर किया जाएगा।
घटना के संबंध में मृतक के चाचा शिवकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि अशोक विश्वकर्मा गढवा थाना क्षेत्र के अशोक विहार में कमलेश बैठा के घर में सरिया बांधने का काम करने गया था। यहां उसके घर के बगल से 33,000 का बिजली का तार गया हुआ है। काम करने के दौरान अशोक वर्मा ने मकान मालिक से बिजली से संबंधित बातचीत किया था। लेकिन मकान मालिक के द्वारा कहा गया कि 33000 बिजली के तार का लाइन कटा दिया गया है। इसके बाद मृतक द्वारा सरिया बांधने का काम शुरू किया गया। सरिया बांधने के दौरान उसकी सरिया बिजली के तार में संपर्क हो गया। इससे वह झुलस गया गंभीर स्थिति में उसे उठाकर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अन्य परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया। इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।