मझीआंव : मझीआंव थाना क्षेत्र के प्रतिबंधित नदियों से अवैध ढंग से बालू का उठाओ की सूचना के आलोक में शनिवार को अंचलाधिकारी राकेश सहाय. थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार एवं पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार द्वारा संयुक्त रुप से बालू डंपिंग यार्ड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले खरसोता गांव स्थित स्थानीय कोयल नदी तट के किनारे जेएसएमडीसी के बालू डंपिंग यार्ड का निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित सुपरवाइजर संजीत कुमार से डंपिंग यार्ड में जमा बालू के संदर्भ में विस्तृत रूप से जानकारी ली गई। साथ ही प्रशासनिक पदाधिकारियों ने बालू के स्टॉक एवं उठाव रजिस्टर की जांच की गई। जांच उपरांत बालू के संवेदक के दूरभाष पर प्रशासनिक पदाधिकारियों ने संपर्क साधा इसके बाद संवेदक ने बताया कि 23 लाख सेफ्टी बालू रखने का निर्देश प्राप्त हुआ है जबकि अभी तक मात्र 10 लाख सेफ्टी ही बालू की बिक्री की गई है।
इधर सुपरवाइजर संजीत कुमार ने बताया कि अब तक 320 हाईवा बालू लेकर निकल चुकी है। इधर अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग करने के पश्चात ही 750 रुपए प्रति ट्रैक्टर बालू जरूरतमंद लोगों के बीच उपलब्ध कराने की बात कही। वहीं थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में डंपिंग यार्ड से बालू का उठाव करने के लिए मशीन का उपयोग नहीं करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों से मानव श्रम से ही बालू का उठाव करने दिए जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। इसके बाद प्रशासनिक पदाधिकारियों ने पृथ्वी चक गांव स्थित बालू भंडारण स्थल का भी निरीक्षण किया गया। इधर प्रशासनिक पदाधिकारियों ने अभिलंब बालू भंडारण से संबंधित दस्तावेज एवं लाइसेंस की प्रपत्र अंचल कार्यालय एवं थाना कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।