सगमा : प्रखंड मुख्यालय स्थित सगमा बाजार के सामने रविवार को सगमा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट मैच के फाइनल मुकबला में। बूमबूम क्रिकेट क्लब सगमा और जमुआ टीम के बीच खेला गया जो की बूमबूम क्रिकेट क्लब सगमा के टीम ने जमुआ टीम को हरा कर ट्राफी पर जमाया कब्जा।
उपस्थित खिलाड़ियो व दर्शकों को संबोधित करते हुय जिप सदस्य नंद गोपाल यादव ने कहा कि युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे लाने के लिए मेरा प्रयास शुरू से ही रहा है। मैं हर समय प्रखंड के युवाओं के साथ रहा हूँ। प्रखंड क्षेत्र के युवाओं का साथ मुझे हरसमय मिला है। उन्होंने कहा कि सगमा प्रखंड के क्रिकेट खिलाड़ियों को मैं कहना चाहूंगा कि आप क्रिकेट खेलते रहिये और क्रिकेट खेल में अच्छा प्रदर्शन दिखाइए व प्रखंड के साथ जिला का नाम रौशन कीजिये।
मैं आप सभी के साथ चौबीसों घंटा सहयोग करने के लिए ततपर हूँ।
वहीं पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र यादव ने कहा कि कि युवाओं के मानसिक एवं शारीरिक फिटनेस बनाये रखने के लिये खेल एवं योगा करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मेरे प्रखंड के सभी खिलाड़ियों को खेल के प्रति तथा खेल में रुचि बढ़ाकर अपने प्रखंड से लेकर राज्य का नाम रौशन करें। उन्होंने कहा की खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग करने का कहा।
बता दें कि जमुआ क्रिकेट क्लब के टीम पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 16 ओवर में 108 रन का लक्ष्य बूम बूम क्रिकेट टीम सगमा को दिया। वहीं जवाबी पारी खेलने उत्तरी बूम बूम की टीम ने तो बूम बूम की टीम ने सोलह ओवर में मैच जीत कर ट्राफी पर कब्जा किया।
विजेता टीम बूम बूम क्रिकेट क्लब सगमा व उप विजेता टीम जमुआ को मुख्य अतिथि जिप सदस्य नंद गोपाल यादव, वरीष्ठ भाजपा नेता गजेंद्र यादव, समाज सेवी चंदन यादव, शोभनाथ बैठा ने संयुक्त रूप से विजेता टीम को ट्राफी समेत 8100 सौ रुपया और उप विजेता टीम को 5100 सौ एवं ट्राफी सहित दोनों टीम के खिलाड़ियों को अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं पर मैन आफ द मैच वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र यादव के द्वारा भाटिया को दिया गया।
अंपायर की भूमिका चंद्रकांत यादव, अनुज यादव ने नई निभाया। जितेंद्र कुमार के द्वारा कॉमेंट्री किया जा रहा था।
टूर्नामेंट को सफल बनाने में कमिटी के अध्यक्ष मंगलेश यादव, उपाध्यक्ष शशि प्रकाश यादव, सचिव उमेश, कुमार बैठा, उपसचिव एमएस लाला, कोषाध्यक्ष चंद्रकांत कुमार यादव, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार यादव, संरक्षक चंदन कुमार यादव राजेंद्र प्रसाद यादव आनंद कुमार यादव जनार्दन प्रसाद यादव समेत नाम शामिल है।
मौके पर खेल का आनंद लेने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित थे।