बंशीधर नगर : पुलिस ने भंडरिया थाना क्षेत्र से घर से भागी हुई एक बालिग लड़की को उसके प्रेमी के साथ बरामद किया है। रविवार को इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने आवेदन देकर अपनी बहन को खोजने की गुहार लगाया था।
आवेदन में लिखा था कि एक लड़का उसे बहला-फुसलाकर घर से लेकर भाग गया है, जो भंडरिया थाना क्षेत्र में है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमी-प्रेमिका को भंडरिया थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया। लड़का-लड़की दोनों बालिग हैं और दोनों शादी करने पर राजी है। लड़की पक्ष के लोग भी शादी के लिए राजी हैं। लड़का-लड़की को लड़की पक्ष को जिम्मानामा पर दे दिया गया है।
दोनों न्यायालय में जाकर शादी करेंगे।