बिशुनपुरा : महुली गाँव के ग्रामीणों ने प्रसिद्ध हरवसवा धाम शिव मंदिर परिसर में इस वार महाशिवरात्रि पर मेला का आयोजन कराने को लेकर एक बैठक किया गया।
जिसमें उपस्थित मंदिर समिति के लोगों ने शिवरात्री के एक दिन पूर्व 24 घण्टे का अखंड कीर्तन व रुद्राभीषेक का आयोजन किया जाएगा।
मौके पर उपप्रमुख राम सहाय राम, उमाकांत पांडेय, रामरेस राम, सुधीर पांडेय, राम जवित राम, चन्द्रमनी दुबे, रामव्रत राम, सेना के जवान राजेश कुमार दुबे,सुदेश्वर राम, विनायक दुबे, दनजंय पांडेय, नन्दू चन्द्रवंसी, दसरथ पासवान, विश्वनाथ राम, सुखदेव रजवार, राजू कुमार तथा सूर्यमणि दुबे ने बताया कि मेला का आयोजन कराने को लेकर शिवरात्री से पहले एक और बैठक कर आयोजन को लेकर प्रचार प्रसार की रणनीति बनाई जाएगी।