खरौंधी : मूलनिवासी संघ के द्वारा गुरु रविदास सह बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की संयुक्त जयंती समारोह खरौंधी मध्य विद्यालय के प्रांगण में मनाया गया।
खरौंधी प्रमुख सह गढ़वा जिला प्रमुख संघ अध्यक्ष धर्मराज पासवान ने संत शिरोमणि रविदास जी की जीवनी को व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी का जन्म काशी में माघ पूर्णिमा के दिन रविवार को 1443 ई को हुआ था। पिता का नाम रघु तथा माता का नाम रग्नूल थ। उनकी पत्नी का नाम लोना था। रविदास साधु संतों की संगति से प्रर्याप्त ज्ञान प्राप्त किया था। वे जूते बनाने के काम किया करते थे और यह उनका व्यवसाय था। और वह कोई भी काम पूरी लगन तथा परिश्रम से करते थे। वे समाज में कुरीतियों को घोर विरोध किया करते थे।
प्रमुख ने अपने पिछड़े समाज के व्यक्तियों को आगे बढ़ाने के लिए संविधान के ज्ञान के लिए एक पुस्तकालय खोलने का वादा किया
साथ ही साथ बसंत कुमार यादव एवं लियाकत अंसारी ने बताया कि पहले एस सी एस टी तथा ओ वी सी समाज के लोगों के साथ पशु के भांति व्यवहार किया जाता था।
मौके पर धर्मराज पासवान, बसंत कुमार यादव, विवेकानंद यादव, बाबूलाल पासवान, लियाकत अंसारी, राजेश कुमार रजक, अजीत कुमार राम, संजय कुमार राम, रामकेश राम, उपेंद्र कुमार भारती, उपेंद्र कुमार दास, संतोष कुमार राम, हिफाजत अंसारी, इग्नाशुस बड़ा, कादरी खान, संध्याकर विश्वकर्मा, इंदल पासवान, लवकुश प्रजापति आदि लोग उपस्थित थे।