बंशीधर नगर : जासा ग्राम स्थित सुरक्षित वन क्षेत्र में आग लगने से शीशम खैर पलाश सीधा आदि के हजारों पौधे जल गए।
इस संबंध में जब वनपाल प्रमोद यादव से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि किसी ने उनको जंगल में आग लगी की सूचना नहीं दी है। समाचार भेजे जाने तक जंगल में पेड़ पौधे धू धू करके जल रहे हैं।