गढ़वा : देश में पेट्रोल-डीजल गैस की मूल्य वृद्धि के विरोध में गढ़वा जिला झामुमो के जिला अध्यक्ष तनवीर आलम की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के विरुद्ध मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस टाउन हॉल से प्रारंभ हुआ और रंका मोड़ पर आकर सभा में तब्दील हो गया।
इस मौके पर मशाल जुलूस का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष तनवीर आलम ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा जिस तरह से पेट्रोल-डीजल और गैस पर मूल्य वृद्धि किया गया है, यह जनता के साथ घोर अन्याय हो रहा है। सरकार सत्ता के नशे में चूर है। जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है। झामुमो चुप बैठने वाली नहीं है। आज मशाल जुलूस निकाला गया है, कल जिला मुख्यालय में केंद्र सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जब तक पेट्रोल-डीजल, गैस का मूल्य वृद्धि कम नहीं होता है और किसान बिल वापस नहीं लिया जाता है तब तक झामुमो सड़क से लेकर सदन तक जोरदार आंदोलन करेगी।
इस मौके पर वरिष्ट झामुमों नेता विनोद तिवारी, जिला सचिव मनोज ठाकुर,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजली गुप्ता, फ़ुजैल अहमद, संजय चौधरी, छोटू केशरी, सद्दाम हुसैन, आशिक अंसारी, नवीन तिवारी सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।