गढ़वा : गढ़वा प्रांतीय यादव महासभा रमकंडा प्रखंड इकाई का बैठक प्रखंड अध्यक्ष रामगती यादव के अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रांतीय यादव महासभा गढ़वा जिला के महासचिव राजकिशोर यादव उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में सदस्यता अभियान, जनगणना, प्रखंड कमेटी का विस्तार के साथ-साथ समाज में अशिक्षा एवं समाज में फैले अन्य कुरीतियों पर चर्चा किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदीप यादव राम लगन यादव, उमेश यादव, मिथलेश यादव, निरंजन यादव, नागेंद्र यादव, सीताराम यादव, सुनील यादव, जगदीश यादव, श्याम लाल यादव, रामकृष्ण यादव, नागेंद्र यादव, सुरेश यादव, भुनेश्वर यादव, सुरुज देव यादव, राजदेव यादव एवं अन्य समाज के लोग उपस्थित थे।