समिति के बैनर तले आम जनों के यज्ञ में विराट कलश यात्रा संपन्न
दस हजार कलश यात्रियों ने लिया भाग
महामंडलेश्वर ने कलश यात्रा की की अध्यक्षता
कांडी : मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के बैनर तले आम जनों के द्वारा आयोजित 20 वें मानस महायज्ञ की विराट कलश यात्रा संपन्न हुई। रविवार को संपन्न कलश यात्रा में 10,000 कलश यात्रियों ने भाग लिया। पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में आम जनों के द्वारा 20वें मानस महायज्ञ का आयोजन किया गया है। महायज्ञ के प्रथम कार्यक्रम के रूप में रविवार को सतबहिनी की स्थापित परंपरा के अनुरूप विराट कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाओं वह पुरुषों को मिलाकर 10,000 कलश यात्रियों ने भाग लिया।
यज्ञाचार्य पंडित श्याम बिहारी वैद्य एवं उनके नेतृत्व में याज्ञिक पुरोहितों की टोली में सबसे पहले भगवती मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रधान कलशो का संकल्प कराया। इसके बाद पुरोहितों ने सामूहिक रूप से तमाम कलश यात्रियों के कलशों का संकल्प कराया। इसके बाद बाजा गाजा के साथ सैकड़ों गाड़ियों पर सवार होकर कलश यात्री चले।
इस दौरान सतबहिनी, खुटहेरिया, तेलिया निजामत, गरदाहा, गोसांग, कोदवडिया, पखनाहा और खरसोता होते कलश यात्री पावन सलिला कोयल एवं बायीं बांकी नदी के संगम पर बजरंगबली मंदिर के निकट पहुंचे। महायज्ञ की अध्यक्षता कर रहे अयोध्या धाम के सिद्ध पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर महंत श्री श्री 1008 श्री प्रेम शंकर दास जी महाराज के नेतृत्व में कलशो में देवी देवता के जयकारा के साथ जल भरा गया।
इससे पहले यज्ञाचार्य एवं याज्ञिक पुरोहितों ने वरुण देवता की पूजा अर्चना कराई। इसके बाद सबसे पहले प्रधान कलशो में अभिमंत्रित जल भरा गया। इसके बाद सभी कलशो में पुरोहितों ने सामूहिक रूप से अभिमंत्रित जल भरवाया। सभी कलशों में अभिमंत्रित जल ले जाकर यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। सभी कलश यात्री प्रसाद लेकर अपने-अपने घर प्रस्थान किया। अगले दिन सुबह में पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, अरणी मंथन एवं अभिनय प्राकट्य के बाद विधिवत श्रीरामचरितमानस महायज्ञ की शुरुआत हो जाएगी।
इस दौरान मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के अध्यक्ष नरेश सिंह, सचिव पंडित मुरलीधर मिश्र, उपसचिव सुदर्शन तिवारी, उपाध्यक्ष अरुण सिंह, संयोजक प्रिय रंजन सिंहा, अंकेक्षक द्वय नवल किशोर तिवारी और नंदलाल दुबे, शिव प्रसाद गुप्ता, जोगेंद्र दुबे, श्यामाचरण तिवारी, सुदामा सिंह, रमेश तिवारी, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पुलिस बल रही मुस्तैद :

कांडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरी अवधि पुलिस बल मुस्तैद रही। एसआई राहुल,सुमन कुमार शर्मा चार पहिया पर सवार पुलिस बल के साथ दो मोटरसाइकिलके ऊपर पेट्रोलिंग वाहन चल रहा था। जिससे विराट कलश यात्रा में भी पूरी तरह शांति और व्यवस्था बनी रही।