पलामू : पलामू जिला के पाटन थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव के 40 वर्षीय युवक धनंजय उर्फ ददई की हत्या शनिवार की रात धारदार हथियार से कर दी गयी है। मृतक का शव बगल के संडा गांव इलाके के एक कुआं से बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार मृतक अपने घर से शाम 6 बजे के करीब ही निकले थे। सुबह उनका शव मिला। घटना स्थल के पास देवी धाम और एक शेड तथा अगल-बगल चबूतरा नुमा है। उस ओटा के आसपास चारों तरफ का स्थान खून से रंगा हुआ है। अमूमन उस जगह पर रात में कोई रहता नहीं है। हत्या करने वाले व्यक्ति ने काफी निर्ममता से उसपर प्रहार किया होगा। चेहरा, सिर, पैर, कमर के पास का हिस्सा कटा हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक दारू-गांजा पीता था। अनुमान लगाया जा रहा है कि रात में किसी ने खिला-पिलाकर धारदार हथियार से हत्या करके शव को कुआं में फेंक दिया ।
पुलिस सुबह आई तो कुआं से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिवार में और आसपास मातम का माहौल है । मृतक शादीशुदा थे और उनकी पत्नी अपने तीन संतानों के साथ मायके गयीं हुईं थीं।