भवनाथपुर : टाउनशिप स्थित घाघरा कैंटीन के समक्ष विस्थापित संघर्ष समिति भवनाथपुर के बैनर तले रविवार को सदस्यों की आयोजित बैठक में विस्थापन नीति पर चर्चा कर इस मुद्दे पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र साह की अध्यक्षता में आहूत हुए बैठक में भुमि अधिग्रहण कानून के तहत विस्थापितों की मुआवजा दिए जाने, अतरिक्त भूमि पर सेल द्वारा कार्य करना बंद किये जाने संबंधित प्रमुख बातों पर चर्चा करते हुए इसे लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। हलांकि धरना प्रदर्शन के लिए समय तय नहीं किया गया।
जबकि इसके पूर्व भी बीते 21 फरवरी को सूबे के मंत्री मिथलेश ठाकुर के भवनाथपुर सेल के प्रसाशनिक भवन पर चल रहे धरना प्रदर्शन में विस्थापितों ने अपनी मांग पत्र दिया था, जहां मंत्री ने विस्थापितों के मांग को वाजिब बताते हुए सेल व सरकार से वार्ता का आश्वासन दिया था।
मौके पर अध्यक्ष वीरेंद्र साह, सचिव यमुना राम, महासचिव रामविजय साह, अजय कुमार, अनिल कुमार, जितेंद्र पाठक, धर्मेंद्र कुमार, सनीचर अगरिया, बीरबल साह, ददुली साह, रामभजन साह, इंद्रजीत गुप्ता, भरत साह, मोहन, दीपक जयसवाल, सगुनी राम साह, अनिल बियार, मनोज जायसवाल, सोमारी देवी सहित काफी संख्या में महिला और पुरूष उपस्थित थे।