पलामू : बीती रात्रि लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के रेवारातू निवासी जितेंद्र रवि को उसी की पत्नी प्रियदर्शिनी देवी ने चाकू मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया, जबकि बीच बचाव करने आये देवर उपेंद्र रवि भी घायल हो गया है। जिसे लेस्लीगंज पुलिस सीएचसी लेस्लीगंज में इलाज कराया है।
घर में हुई इस चाकूबाजी दोनों परिवार आहत है। ज्ञात हो कि घायल जितेंद्र रवि रोजगार सेवक हैं जबकि उसकी मां झालो देवी रेवारातू पंचायत की मुखिया है। घायल की माँ सह मुखिया झालो देवी ने बताया कि ननिहाल जाने को लेकर दोनों पति पत्नी में विवाद हुआ था, लेकिन किसी को भी यह आशंका नही था कि यह मामूली विवाद जानलेवा साबित होगा।
जानकारी के मुताबिक प्रिदर्शिनी का पालनपोषण एवम विवाह भी उसके ननिहाल मनातू में हुई है।
लेस्लीगंज पुलिस मामला दर्ज कर प्रियदर्शिनी को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही चाकू भी बरामद कर लिया गया है।