whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27266293
Loading...


भंडरिया लैंपस के अध्यक्ष सचिव ने डेढ़ लाख का धान बीज जलाया, बीडीओ ने दिया जांच का आदेश

location_on भंडरिया access_time 28-Feb-21, 04:33 PM visibility 782
Share



भंडरिया लैंपस के अध्यक्ष सचिव ने डेढ़ लाख का धान बीज जलाया, बीडीओ ने दिया जांच का आदेश
जलता हुआ हाइब्रिड धान और अर्ध जला धान के पैकेट


मोहम्मद हसनैन check_circle
संवाददाता



भंडरिया : भंडरिया लैंपस के अध्यक्ष और सचिव ने गरीबों को अनुदानित दर पर दिए जाने वाले हाइब्रिड धान के बीज को किया आग के हवाले। डेढ़ लाख रुपया की करीब 3 क्विंटल धान जलकर हुआ राख। भंडरिया बीडीओ विपिन कुमार भारती ने इस मामले को जांच करने का आदेश सहकारिता पदाधिकारी को दिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि में भंडरिया लैंपस के अध्यक्ष उमेश टोप्पो एवं सचिव सह कंप्यूटर ऑपरेटर संतोष कुमार वर्मा ने लैंपस स्थित गोदाम से करीब 300 हाइब्रिड धान के बीज के पैकेट को बाहर फेंक दिया और आग लगा दी। रात्रि में जब हाइब्रिड धान धू-धू कर जलने लगा तो आसपास के लोगों और जमा हो गए। लोगों ने देखा की लैंपस से फेंका गया हाइब्रिड धान को आग लगा दी गई है।
मौके पर पहुंचे भंडरिया पुलिस के जवान और विधायक प्रतिनिधि बिरजू सिंह सहित अन्य लोगों ने धान के कुछ पैकेट को जलने से बचा लिया। यह धान गरीबों को अनुदानित मूल्य पर दिया जाना था, परंतु लैंपस के अध्यक्ष और सचिव ने इस को धान कालाबाजारी के नियत से छुपा कर रखा था। जब उसे कालाबाजारी करने का मौका नहीं मिला तो उन्होंने रात्रि में मजदूरों से बाहर फेंकवाकर कर जलाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लैंपस के मजदूर सुमन लकड़ा ने कहा कि लैंपस के अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा द्वारा हाइब्रिड धान को बाहर फेंकवाकर आग लगाई गई है। इस संबंध में भंडरिया बीडीओ विपिन कुमार भारती ने कहा कि इस घटना की पूरी मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने जिला सहकारिता पदाधिकारी को जांच के लिए पत्र लिख रहे हैं।
इस पूरे मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। विधायक प्रतिनिधि बिरजू सिंह ने कहा कि भंडरिया अत्यंत गरीब और पिछड़ा प्रखंड है । यहां के लोग दुकान से महंगे हाइब्रिड के धान नहीं खरीद पाते हैं, इस कारण सरकार द्वारा किसानों के लिए अनुदानित मूल्य पर हाइब्रिड धान लैंपस में उपलब्ध कराई जाती है। परंतु लैंपस के अधिकारी और अध्यक्ष सचिव की मिलीभगत से सभी हाइब्रिड धान, खाद और कीटनाशक दवाई किसानों को नहीं देकर बनिए की दुकानों में बिक्री कर दी जाती है। इसी कालाबाजारी के नियत से यह शेष धान लैंपस की गोदाम में बचा कर रखा गया था। जिससे कालाबाजारी नहीं किया जा सका। रात्रि में मौका देख कर इसे आग लगाकर नष्ट करने का प्रयास किया गया।
विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि दोषियों के विरुद्ध भंडरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। और पूरे मामले की जांच होते तक लैंपस में ताला बंद रखा जाएगा। इस संबंध में संपर्क करने पर लैंपस के सचिव सह कंप्यूटर ऑपरेटर संतोष कुमार ने वर्मा ने कहा कि हमने धान में आग नहीं लगाई है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play