गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के चिरोजिया में डायन बिसाही को ले घटित मारपीट में पति पत्नि घायल हो गए।
गढ़वा थाना के चिरौंजिया निवासी शिव साव तथा उनकी पत्नी चमेली देवी को टांगी से मार घायल कर दिया है। शिव साव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार की रात्रि में हमारे बड़े भाई हीरा साव एवं पूरे घर की परिवार मिल कर हम दोनों को डायन कह कर डंडे, टांगी से मार पीट किया है। शिव को माथे में चोट के कारण सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है एवं उनकी पत्नी का भी ईलाज चल रहा है।