गढ़वा : राम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान टोली सदर प्रखंड क्षेत्र के दुबे मरहटिया पंचायत के हरेक घर घुमकर निधि संग्रह किया।
निधि संग्रह अभियान के संयोजक रामसूरत पांडे के नेतृत्व में दयाशंकर तिवारी, चंद्रमा तिवारी, सुनील दुबे, ऋषि चौहान, सत्यनारायण चौधरी, विजय उरांव, सीताराम पासवान, उमेश राम, सुरेश कुमार चौबे, सहित अन्य लोगों ने पूरे पंचायत में घूमकर 35 हजार तीन सौ निधि संग्रह कर पंचायत के हिसाब प्रमुख रूपेश कुमार दुबे को सौंपे।