गढ़वा : देश में पेट्रोल-डीजल खाद्य सामग्री सहित अन्य सामानों की बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में गढ़वा जिला कांग्रेस पार्टी के द्वारा आज गढ़वा शहर के रंका मोड़ पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गढ़वा जिला कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद तूफानी ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा पेट्रोल-डीजल महंगा कर दिया गया है, जिससे आम जनों को काफी परेशानी हो रही है। देश में और भी कई समान है। महंगे दामों पर बिक रहे हैं। देश का अर्थव्यवस्था गिर गया है। देश की जनता हाहाकार कर रही है। कांग्रेस पार्टी चुप नही रहेगी। आज पुतला दहन किया गया है। कल हम लोग जिला मुख्यालय के रंका मोड़ स्थित अंबेडकर चौक के पास धरना का कार्यक्रम करेंगे।
जब तक पेट्रोल डीजल का दाम कम नहीं हो जाता कांग्रेस पार्टी संसद से लेकर सड़क तक आंदोलन करेगी।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेंद्र तिवारी, रामवृक्ष यादव, राजेश चौबे, अजय कुमार सिंह, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पीयूष कुमार चौबे, राजेंद्र चौधरी, योगेंद्र चौबे, आनंद यादव, सद्दाम इकबाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।