गढ़वा : भाजपा जिला कार्यालय गढ़वा में भाजयुमो द्वारा जिले के सभी मंडल के लिए मंडल अध्यक्ष की घोषणा भाजयुमो जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे के द्वारा किया गया।
जिनमें शुभम सोनी गढ़वा नगर मंडल, शेखर धर दुबे गोवावल, गढ़वा ग्रामीण विकास शर्मा, मेराल उत्तरी रामाकांत गुप्ता, मेराल दक्षिणी विकास दुबे, डंडा जयराम महतो, रंका दक्षिणी बलराम यादव, रंका उत्तरी संतोष चंद्रवंशी, चिनीया गुड्डु यादव, रमकंडा राजकुमार विश्वकर्मा, बडगड़ रंजीत जायसवाल, भंडरीया अनील केशरी, डंडई अलग निरंजन प्रसाद,रमना सत्यवंत सिंह, विशुनपुरा श्रवन चौरसीया, हरिहरपुर राहुल मेहता, केतार रामानंद सिंह, भवनाथपुर सुधीर सोनी, खरौंधी ललीत सिंह, श्री बंशीधर नगर विक्रांत सिंह, श्री बंशीधर नगर ग्रामीण आशुतोष पाण्डेय,संगमा धनंजय यादव, धुरकी मनोज कुमार सिंह, मझीआंव नगर मंडल अभिमन्यु सिंह, मझीआंव ग्रामीण मंडल राघो चंद्रवंशी,बरडीहा कमलेश रजवार, काण्डी दिलीप कुमार को भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बनाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे ने कहा कि गढ़वा जिले में भाजयुमो मजबुत संगठन का निर्माण कर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। प्रत्येक मंडल में संगठन विस्तार को लेकर भाजयुमो जिला इकाई की ओर से जल्द प्रभारी बनाए जाएंगे जो मंडल अध्यक्ष के साथ मिलकर मजबुत संगठन का निर्माण करेंगे। उन्होंने बताया कि भाजयुमो संगठन विस्तार के बाद पुरे जिले भर के युवाओ की समस्या को लेकर बड़ा आन्दोलन तैयार किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विकास तिवारी ने किया। जबकि कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश तिवारी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अविनाश पासवान, जिला मंत्री संजय जायसवाल ने संबोधित किया। मौके पर जिला मिडीया प्रभारी नवीन जायसवाल सहित अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता मौजुद थे।