whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27212901
Loading...


13 सूत्री मांग को ले भुईयां विकास परिषद ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

location_on भवनाथपुर access_time 26-Feb-21, 06:21 PM visibility 648
Share



13 सूत्री मांग को ले भुईयां विकास परिषद ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : भारतीय भुइयां विकास परिषद के बैनर तले शुक्रवार को भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के पूर्व भवनाथपुर कर्पूरी चौक से लेकर प्रखंड कार्यालय तक हाँथ में तख्ती बैनर के साथ नारेबाजी करते हुए रैली निकाला गया। तत्पश्चात रैली सभा मे बदल प्रखंड कार्यालय का घेराव किया गया। सभा को संचालन करते हुए पिंटू कुमार भुइयां व मुख्य अतिथि भारतीय भुईयां विकास परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार भुइयां ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 5 साल में केवल वोट के लिए हमारे समाज के भुइँया, अगरिया, कोरवा, आदिम जनजाति सहित को पूछा जाता है। हमारी विकास योजना हमसे कोसों दूर है।
सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। भूमि वन पटा देने का आश्वासन भी झूठा निकला, वनविभाग के लोग हमारे परिवार पर झूठा मुकदमा कर घर जमीन उजाड़ रहे हैं। कई लोग जेल में बन्द हैं। सरकार फ्री बिजली का आश्वासन देकर लोगों को फर्जी बिल दे रही है। नेताओ ने केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा अपने समाज के लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया। कार्यक्रम के पश्चात भारतीय भुइयां विकास परिषद केंद्रीय कमेटी के बैनर तले 13 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा सरकार के नाम प्रखंड कर्मी को सौंपा गया।जिसमें भुईयां समाज के विकास हेतु महादलित बोर्ड का गठन किया जाए। फादर स्टोन ओं स्वामी सहित तमाम अधिकार कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार अविलंब रिहा करे। भुइया समुदाय के हड़पी हुई जमीन को वापस दिलाओ।
दलित आदिवासी समाज को जंगल जमीन से बेदखल करना बंद करो। वन अधिकार अधिनियम 2006 था 2008 तक लागू करो। वन में तथा वन पर आश्रित रहने वाले दलित आदिवासी भैया परिवार को वन बटा दो। भुईयां समाज को शिक्षा स्वास्थ्य आवास योजना सुनिश्चित करो। झारखंड में जल -जंगल- जमीन से विस्थापित करना बंद करो। झारखंड के विभिन्न जेलों में बंद, जिन का सजा पूरा हो गया है, उन्हें तुरंत रिहा करो। केंद्र सरकार कृषि कानून अविलंब वापस लो। विधवा विकलांग वृद्धा पेंशन 1000 से बढ़ाकर ₹5000 प्रतिमाह अविलंब लागू करो। राशन कार्ड से 5 किलो चावल के बढ़ाकर 15 किलो प्रति व्यक्ति लागू करो। बिजली कनेक्शन फ्री करो एवं बिजली बिल मुकदमा वापस लो जैसे मांग शामिल हैं। इस मौके पर भारतीय विकास परिषद के तत्वाधान में उमाशंकर बैगा व्यास, नरेश कुमार भुईयां, पिंटू राम भुईयां, साबिर भुईयां, चिंता देवी, भगरी देवी, सरिता देवी, सरवन भुईयां, महेंद्र भुईयां, कविता देवी, रमेश कुमार भुइयां, रामप्रसाद भुईयां, प्रभावती देवी, संजय कोरवा, सुनील भुईयां, सुदेश्वर भुईयां, मधुसूदन भुईयां सहित लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play