whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27212586
Loading...


भाजपा नेता ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से भुईंहर समाज को आदिवासी का दर्जा दिलाने का किया मांग

location_on गढ़वा access_time 26-Feb-21, 05:57 PM visibility 652
Share



भाजपा नेता ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से भुईंहर समाज को आदिवासी का दर्जा दिलाने का किया मांग


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा कार्यकर्ता, गढवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सह भुईहर समाज संघर्ष समिति के संरक्षक सूरज प्रसाद गुप्ता ने भारत सरकार में जनजातिय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा से शुक्रवार को रांची में मुलाकात कर भुईहर जाति को आदिवासी दर्जा देने की मांग की। उक्त जानकारी हमारे प्रतिनिधि को दूरभाष के माध्यम से देते हुए श्री गुप्ता ने बताया कि पलामू व गढ़वा जिले के रंका, रमकंडा, मेराल,भंडारिया एवं बडगड प्रखंड के कई गांव में भुईहर जाति के लोग भारी संख्या में निवास करते हैं जिनका रहन- सहन,खान-पान, भाषा व संस्कृति अनुसूचित जनजाति की है परंतु आजादी के बाद से ही यह समाज उपेक्षित रहा है और सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि सरकार की किसी श्रेणी में नहीं रखे गए है।
उन्होंने कहा कि झारखंड के साथ बने छत्तीसगढ़ राज्य में आदिवासी दर्जा प्राप्त हैैं। झारखंड मे सामान्य वर्ग रहने से जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ से वंचित होने के साथ-साथ इनके बाल बच्चों के भविष्य पर भी प्रतिकुल असर पड़ रहा है। विषय को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने तुरंत जनजाति परामर्शी परिषद उप समिति के चेयरमैन से फोन पर बात कर अब तक हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी लिया तथा कहा कि हमारी मुंडा जाति के ही उपजाति भुईहर हैं, इन्हें हर हाल में आदिवासी श्रेणी में शामिल करने की कार्रवाई होनी चाहिए। सूरज गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मुझे आश्वस्त किया कि हर हाल मे भुईहर जाति के लोगों को बहुत जल्द न्याय मिल जाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play