बंशीधर नगर : नगर विकास व आवास विभाग के तकनीकी कोषांग(मुख्यालय)के मुख्य अभियंता राजदेव सिंह,कार्यपालक अभियंता गौतम सिन्हा व सहायक अभियंता रमेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को बाबा बंशीधर मंदिर व राजा पहाड़ी शिवमंदिर में विधिवत पूजा अर्चना किया।
बाबा बंशीधर में पूजा अर्चना के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी व नगर प्रबन्धक रवि कुमार ने उन्हें बाबा बंशीधर की तस्वीर भेंट किया।इसके बाद वे राजा पहाड़ी शिव मंदिर में पूजा अर्चना किये।पूजा अर्चना के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी ने कहा कि यहां पर्यटन की असीम सम्भावनायें है।पर्यटकों को जोड़ने का काम किया जाना है।नगर पंचायत को सजाना सवारना है,लेकिन कुछ लोगो के कारण नगर पंचायत का विकास रुक गया है।
उन्होंने मुख्य अभियंता से आग्रह किया कि पंचायत क्षेत्र में पार्क,सोलर युक्त जलमीनार,विवाह भवन सहित अन्य कार्यो का निष्पादन जल्द हो जाता तो ठीक था।मुख्य अभियंता राजदेव सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि नगर पंचायत का विकास किसी के रोकने से नही रुकेगा।इस वर्ष के अंत तक उक्त सभी कार्य पूरा जायेगा।
मौके पर पूर्वमंत्री रामचंद्र केशरी,विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ,सीताराम जायसवाल, सलीम अंसारी व नगर पंचायत कर्मी उपस्थित थे।