बंशीधर नगर : पूर्वमंत्री रामचन्द्र केशरी ने नगर विकास एवम आवास विभाग के संयुक्त सचिव मनोहर मरांडी व तकनीकी कोषांग मुख्यालय के मुख्य अभियंता को आवेदन देकर नगर पंचायत द्वारा खरीदी गई दो सेट फॉगिंग मशीन में भारी हेरा फेरी,उसके इस्तेमाल में भारी राशि की निकासी,लॉग बुक गलत बनाने,नाली सफाई,ट्रैक्टर द्वारा पेयजल आपूर्ति में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विस्तार से जांच करने का अनुरोध किया है।आवेदन में उन्होंने कहा है कि उक्त सभी गड़बड़ी की जड़ में कार्यपालक पदाधिकारी व कार्यपालक अभियंता हैं।उक्त चार विन्दुओ की जांच के लिए इनके द्वारा दूसरी जांच कमिटी बनाना कही से उचित नही होगा।
उन्होंने जांच दल के सदस्यों द्वारा दूसरी जांच कमिटी गठित करने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा है कि पांच विन्दुओ मेसे प्रथम बिंदु पर जांच दल के द्वारा जांच के क्रम में भारी अनियमितता मिल रही थी। जांच के क्रम में जांच दल ने पाया है कि हाई मास्ट 33 अदद सोलर का भुगतान एक ही बार मे एक ही तिथि को 97 लाख से अधिक का भुगतान कर दिया गया है। साथ ही लाइट के लिए छह टेंडरकर्ता संवेदक थे,जिसे संवेदक बनाया गया उसमे बजाज महाकाल नामक कम्पनी लिखा हुआ है,जिसका प्रमाण मेरे पास उपलब्ध है।उन्होंने कहा है कि नगर पंचायत बोर्ड की बैठक की तिथि को जांच दल द्वारा देखा गया है जिसमे नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार के हस्ताक्षर में बैठक के एक व तीन माह बाद का तिथि दर्ज है।