whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27210743
Loading...


प्रथम दृष्टया टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की गुंजाइश है जो जांच से पता चलेगा : मुख्य अभियंता

location_on बंशीधर नगर access_time 26-Feb-21, 01:23 PM visibility 694
Share



प्रथम दृष्टया टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की गुंजाइश है जो जांच से पता चलेगा : मुख्य अभियंता
श्री बंशीधर नगर में दर्शन पूजन के बाद जांच के संबंध में जानकारी देते मुख्य अभियंता


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : प्रथम दृष्टया टेंडर प्रक्रिया के कार्यान्यवन में कही न कही अनियमितता बरती गई है। टेंडर प्रक्रिया की जांच कर रहे है। पेपर मिल गया है। उसका गहन अध्ययन के बाद ही निर्णय पर पहुंचा जा सकता है। पूर्वमंत्री द्वारा जांच के लिए जो बिंदु दिया गया है, उस पर जांच प्रारम्भ कर दिया गया है। इस पर अभी निर्णय नही दे सकते है। उक्त बातें नगर विकास व आवास विभाग के तकनीकी कोषांग (मुख्यालय) के मुख्य अभियंता राजदेव सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि जांच के क्रम में जो फलाफल आयेगा, उससे अवगत करा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि फॉगिंग मशीन, नाली सफाई, ट्रैक्टर से पेयजल वितरण आदि की जांच के लिए एक कमिटी गठित कर दिया गया है। 17 वार्ड हैं, जहां भी मास्ट लाइट लगा है, उसका सदुपयोग होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हम चाहेंगे कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व बोर्ड के सदस्य है,यदि योजना के कार्यान्यवन में किसी तरह की त्रुटि है तो उसका निराकरण करते हुए आगे की कार्रवाई करे। ज्ञात हो कि पूर्वमंत्री रामचन्द्र केशरी द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र में सोलर लाइट लगाने,फॉगिंग मशीन द्वारा मच्छर भगाने, सेनेटाइजर छिड़काव, नाली सफाई तथा ट्रैक्टर से पेयजल वितरण के नाम पर भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग किया गया था। इसी संदर्भ में नगर विकास एवम आवास विभाग के संयुक्त सचिव मनोहर मरांडी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच दल गुरुवार की देर शाम नगर पंचायत कार्यालय पहुंची थी। जांच दल में कार्यपालक अभियंता तकनीकी कोषांग गौतम सिन्हा व सहायक अभियंता तकनीकी कोषांग (मुख्यालय) रमेन्द्र कुमार शामिल थे।
जांच के क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी, उपाध्यक्ष लता देवी, कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ अमित कुमार,सकुटिव इंजीनियर आफताब आलम, प्रखण्ड नाजिर दिलीप कुमार, नगर प्रबन्धक रवि कुमार, पूर्वमंत्री रामचन्द्र केशरी सहित अन्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play