गढ़वा : नगर परिषद क्षेत्र के चिनिया रोड स्थित शांति निवास स्कूल गेट के पास नाली कचरा से भरा पड़ा है। नगर पर परिषद का ध्यान नहीं है। आसपास कचरा फैला हुआ है। नाली के बगल में घास फूस उग गया है, मानो ऐसा लगता है जैसे यहां कई महीनों से साफ सफाई नहीं हुआ है।
आसपास के लोगों से जब हमने बात किया तो उन्होंने बताया कि कभी कभार नगर परिषद के सफाई कर्मी आते हैं, लेकिन आधे अधूरे साफ सफाई कर चले जाते हैं, जिससे कचरा पुनः नाली में चला जाता है ।