whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27274592
Loading...


बगैर रिश्वत के अधिकारी स्वीकृत नहीं करते हैं विकास योजना, मंत्री के सामने जनता दरबार में सुदेश्वर ने उठाया यह मामला

location_on डंडा (गढ़वा) access_time 27-Jun-20, 04:05 PM visibility 679
Share



																		बगैर रिश्वत के अधिकारी स्वीकृत नहीं करते हैं विकास योजना,
मंत्री के सामने जनता दरबार में सुदेश्वर ने उठाया यह मामला
दीप प्रज्ज्वलित करते मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं अन्य तथा उपस्थित पदाधिकारी एवं जनता


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



डंडा (गढ़वा) : डंडा प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित जनता दरबार में पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के समक्ष जैसे ही सुदेश्वर महतो नामक एक ग्रामीण ने अपनी बात रखते हुए यह कहा की बगैर रिश्वत के प्रखंड कार्यालय में एक भी विकास योजना स्वीकृत नहीं होती वहां उपस्थित अधिकारी बगले झांकने लगे। हालांकि भ्रष्टाचार की शिकायत मिलते ही मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने अधिकारियों को जमकर लताड़ा तथा कहा की पुरानी शैली को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री का फटकार प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कितना असर डालेगा, वक्त ही बताएगा। मगर बड़ी ही बहादुरी के साथ अधिकारियों की उपस्थिति में झारखंड सरकार के मंत्री के सामने भ्रष्टाचार का जो मामला उठाया गया, वास्तव में पूरी तरह से हकीकत है।
सुदेश जैसे बहादुर को इसके लिए शाबाशी देना होगा। क्योंकि अभी तो हालत ऐसी है कि बगैर रिश्वत के किसी भी प्रकार की विकास योजना की स्वीकृत नहीं मिलती है। यह सच्चाई है जो डंडा प्रखंड में मंत्री मिथिलेश ठाकुर के समक्ष उठाया गया है। यहां पहुंचे मंत्री श्री ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर जनता दरबार कार्यक्रम का शुरुआत किया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को सप्ताहिक जनता दरबार आयोजित करने का निर्देश दिया था जिसके आलोक में यह जनता दरबार यहां आयोजित किया गया था। जिसमें प्रखंड के सभी छोटे बड़े अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य रही। सभी तीनों पंचायत की जनता ने बारी-बारी से क्षेत्र की जनसमस्या को रखने का काम किया। डंडा पंचायत के सुरेश देव चौधरी ने बताया कि 2010 से पशु अस्पताल बनकर तैयार है, परंतु पशु चिकित्सक की पदस्थापना नहीं होने की वजह से प्रखंड वासियों को गढ़वा मुख्यालय की ओर रुख करना पड़ता है।
सुदेश्वर महतो ने बताया की प्रखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है, कोई भी छोटी-बड़ी योजना बिना रिश्वत के पास नहीं होती है। मंत्री ने प्रखंड के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए पुरानी परंपरा को बंद करने को कहा तथा यह भी चेतावनी दी की, शिकायत मिलने पर भ्रष्टाचारी को कतई बख्सा नहीं जाएगा। विगनी कुंवर ने कहा की उसका घर गिर गया है। मंत्री ने उन्हें अविलंब अंबेडकर आवास दिलाने का आदेश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया। नंन्दू राम ने बताया की तीन साल के बाद डंडा प्रखंड में मनरेगा का काम शुरू हुआ है, परंतु मजदूरी सिर्फ 194 रूपये है। उन्होंने मनरेगा की मजदूरी बढ़ाने का मांग किया। मंत्री ने उन्हें बताया की यह योजना केंद्र की है। भीखही पंचायत के प्रेम चौधरी ने प्रखंड में उपस्वास्थ केंद्र प्रारंभ करने की मांग किया तथा पंचायत स्तर पर एंबुलेंस सेवा बहाल करने की बात कही।
रमेश चौधरी ने प्रखंड में बिजली की समस्या बताई तथा जरूरतमंद को राशन कार्ड उपलब्ध कराने का आग्रह किया। छप्परदगा पंचायत के निवासी सह प्रखण्ड प्रमुख वीरेंद्र चौधरी ने बंगलादेश में फंसे 12 मजदूरों को लाने का आग्रह किया। उन्होंने मंत्री मिथिलेश ठाकुर को यह भी बताया की प्रखंड के हजारों लोग छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा में कपड़ा फेरी का काम करते थे, जिनका लॉकडाउन की वजह से आर्थिक स्थिति बदहाल हो गई है। सूर्यदेव चौधरी ने छप्परदगा पंचायत में बने उपस्वास्थ केंद्र के घटिया निर्माण के जांच की मांग किया। मनोज शर्मा ने स्थानीय कब्रिस्तान में शेड एवं सड़क निर्माण का मांग किया। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सारी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।
कुछ समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया गया तथा बाकी समस्या को प्रक्रियात्मक रूप से समाधान करने के लिए अंकित किया गया। मंत्री श्री ठाकुर ने अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा की उन्हें व्यक्तिगत स्वार्थ से उठकर जनता के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को यह भी कहा की आपकी कार्य शैली सरकार की छवि बनाती और बिगाड़ती है। तत्पश्चात सरकार और जनता दोनों की अपेक्षा आप से ज्यादा बनी हुई है। इसके बावजूद भी जो अपनी आदतों से बाज नहीं आएंगे उनके खिलाफ शिकायत मिलने पर सप्ताह भर के अंदर कार्यवाई होगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play