गढ़वा : सदर प्रखंड क्षेत्र के मध्या पंचायत स्थित झूरा गांव में भीमराव अंबेडकर युवा क्लब के बैनर तले शिरोमणि संत रविदास जी की 644 वी जयंती धूमधाम से मनाने को लेकर आज हरिजन टोला में बैठक किया गया।
बैठक की अध्यक्षता बिकाऊ राम ने की। बैठक में सर्वसम्मति से एक कमेटी का भी निर्माण किया गया जिसमें विकेंद्र कुमार को अध्यक्ष, अरुण राम को सचिव, संतन कुमार को कोषाध्यक्ष, निरंजन कुमार को उपाध्यक्ष, अनुज कुमार को उप सचिव बनाया गया। जबकि 6 कार्यकारिणी के सदस्य भी बनाए गए हैं।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिरोमणि संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर धूमधाम से कार्यक्रम किया जाएगा। जयंती के अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करने का निर्णय लिया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में पलामू के गायक पिंटू ब्यास गायन प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की जयंती समाप्त होने के बाद संत रविदास जी की मंदिर बनाने का भी कार्य किया जाएगा।