whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27205878
Loading...


डीजल पेट्रोल के बड़े कीमत पर कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार को बताया अभिशाप

location_on गढ़वा access_time 25-Feb-21, 04:57 PM visibility 659
Share



डीजल पेट्रोल के बड़े कीमत पर कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार को बताया अभिशाप


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पेट्रोल डीजल की कीमतों में अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि के कारण केन्द्र के मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इंधन टैक्स जीवी मोदी सरकार देश की जनता के लिए अभिशाप बन गई है। उक्त बातें कांग्रेस जिला प्रभारी गढ़वा चंद्रशेखर शुक्ला कांग्रेस जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में लगातार पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि हो रही है। अब यह हम कह सकते हैं कि बीजेपी दूसरा नाम भयंकर जन लूट पार्टी हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी बातें तो मन की करते हैं पर सच कभी नहीं बोलते सच्चाई यह है कि घरेलू कच्चे तेल उत्पादन करने वाली सरकारी कंपनी ओएनजीसी का बजट मोदी सरकार ने काट दिया है। जहां साल 2020 -21 में बजट 32 .501 करोड़ रुपए था।
वहीं इस साल का बजट को कम करके 29 . 800 किलो रुपए कर दिया है। साथ ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरविंद तूफानी ने कहा कि पेट्रोल डीजल तथा गैस की बढ़ती कीमतों से लोग हलकान हैं। देश के हर चूल्हे चौके हर गृहिणी और आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि अगर महंगाई कम नहीं होती है तो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के निर्देशानुसार पेट्रोल डीजल के खिलाफ 26 फरवरी को राज्य एवं सभी जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस एवं 27 फरवरी को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन आयोजित किया जायेगा। इस मौके पर सत्य नारायण यादव, रामवृक्ष यादव, ओबीसी के कांग्रेस जिला अध्यक्ष मारुत नंदन सोनी आदि लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play