whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27205479
Loading...


सोशल मीडिया को ले केंद्र सरकार के गाइडलाइन का भाजपा नेता ने किया स्वागत

location_on गढ़वा access_time 25-Feb-21, 04:52 PM visibility 659
Share



सोशल मीडिया को ले केंद्र सरकार के गाइडलाइन का भाजपा नेता ने किया स्वागत


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सोशल मीडिया एवं ओटीटी प्लेटफार्म के लिए केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए नियम एवं गाइडलाइन का स्वागत करते हुए भाजपा गढ़वा नगर मंडल महामंत्री मनोज पाठक ने कहा कि निश्चित रूप से सोशल मीडिया हर नागरिक के लिए एक आवाज बनी है, सबको अपनी बात कहने का एक सशक्त माध्यम जरूर है, किंतु यह सब कुछ पूरी जिम्मेदारी के साथ होना चाहिए क्योंकि सोशल मीडिया जितना सशक्त माध्यम है उतना जिम्मेदार यदि हो जाता है तो यह काफी उपयोगी एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाला हो सकता है। 100% विश्वसनीय, सही एवं सत्य जानकारी एवं इसको प्रयोग करने वाले हर व्यक्ति की पूरी जानकारी के साथ यदि इस माध्यम का प्रयोग होगा तो इसके अंदर की कमियों को दुरुस्त करने में सहायता मिलेगी।
फेक आईडी बनाकर भ्रम एवं दुष्प्रचार किया जाना भी सोशल मीडिया पर काफी प्रयोग में आ रहा है। राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को बनाए रखने में राष्ट्रीय सुरक्षा, राष्ट्र की गोपनीय नीतियों को किसी प्रकार का कोई खतरा न हो और वैसे लोग जो अपनी पहचान छुपा कर गलत तरीके से भारत में भ्रामक जानकारी फैलाकर राष्ट्र को अस्थिर करने का प्रयास करते हैं वैसे लोगों के प्रयास को रोकने के लिए सोशल मीडिया के लिए बनाए गए नए नियम काफी प्रभावी होंगे। जहां तक ओटीटी प्लेटफार्म की बात है तो कुछ भी बना कर दर्शकों के सामने परोस देना बिना किसी तथ्य एवं जानकारी के सत्य से परे रहकर यह राष्ट्र को भ्रम में डालने वाली स्थिति होती है। भ्रम में डालने वाला एक प्रचार होता है, इसलिए आप जो भी चीजें दिखाएं पूरी तथ्य एवं जानकारी के साथ प्रमाणिक चीजें और भारत की सभ्यता संस्कृति के अनुरूप हो ऐसा सुनिश्चित करने के लिए ही नए गाइडलाइंस लाए गए हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play