whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27205095
Loading...


आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 1 मार्च के घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने का लिया निर्णय

location_on गढ़वा access_time 25-Feb-21, 04:49 PM visibility 660
Share



आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 1 मार्च के घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने का लिया निर्णय


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा गढ़वा जिला के तत्वावधान में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन के माध्यम से रांची में 1 मार्च को आहूत सभी विधायकों का घेराव कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का निर्णय लिया गया। झारखंड आंदोलनकारियों ने वर्तमान सरकार से मांग की है कि झारखंड आंदोलनकारियों को जीवित रहते हैं, मान-सम्मान पहचान अस्तित्व की रक्षा नियोजन एवं पेंशन देने का काम करें। गढ़वा जिला में 20 झारखंड आंदोलनकारियों के निधन पर शोक व्यक्त किया गया एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया। कार कार्यक्रम में बात और मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक एवं प्रवक्ता पुष्कर महतो ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड आंदोलनकारियों के मान सम्मान पहचान के लिए राज् धर्म का निर्वाह करें।
झारखंड आंदोलनकारियों के त्याग संघर्ष एवं बलिदान के बल पर झारखंड अलग राज्य के निर्माण हुआ है। अलग राज के संघर्ष में महत्ती भूमिका अदा की है। इसलिए राज्य सरकार झारखंड के एक-एक आंदोलनकारियों को मान-सम्मान पहचान देकर उनका नाम गजट में प्रकाशित करें। ढिशुम गुरु शिबू सोरेन से लेकर झारखंड आंदोलनकारियों के मसीहा मथुरा प्रसाद महतो को भी शीघ्र चिन्हित कर मान सम्मान दें एवं उनका नाम भी गजट में प्रकाशित करें। केंद्रीय सचिव राशिद खान ने कहा कि झारखंड के संघर्ष को गतिमान बनाने वाले झारखंड आंदोलनकारी हवाई चप्पल पर चलकर आज किसी को मंत्री और मुख्यमंत्री बनाने का काम किया है इसलिए सत्ता में बैठे लोग हवाई चप्पल वाले झारखंड आंदोलनकारियों को मान-सम्मान पहचान पेंशन और नियोजन देने का काम समय रहते करें।
मौके पर झारखंड आंदोलनकारी वीरेंद्र ठाकुर ने लोगों से 1 मार्च सभी विधायक के घेराव कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड आंदोलनकारी एवं झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के गढ़वा जिला संयोजक आनंद मोहन तिवारी एवं संचालन झारखंड आंदोलनकारी गोपाल प्रसाद गुप्ता ने किया। इस कार्यक्रम में रामनाथ मेहता, डॉ विनोद द्विवेदी अनुजय गुप्ता, शिव नारायण सिंह, प्रेम दीवाना, बनारसी ठाकुर, महेंद्र कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा, मनीष पाठक, सुषमा पाठक सहित अन्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play